फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौरीनगर के स्कूल में बीएसए की परीक्षा में बच्चे हो गए फेल

विज्ञापन
बच्चों से सवाल पूछते बीएसए।
विज्ञापन
शिक्षण कार्य में शिक्षकों की लापरवाही आई सामने
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों को 15 दिन में सुधार के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव लाहौरीनगर में परिषदीय स्कूूल के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की पाए जाने पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने स्टाफ को 15 दिन के अंदर सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर व नकहा ब्लॉक के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। वह लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लाहौरीनगर में 12.40 बजे पहुंचे, जहां 139 छात्रों के सापेक्ष 101 छात्र उपस्थित मिले। बीएसए ने बच्चों से शैक्षिक संवाद किया, जिसमें एक-दो बच्चों को छोड़कर अन्य बच्चे सवालों का सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि स्टाफ को 15 दिन का समय सुधार के लिए दिया गया है, इसके बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे। बच्चों के शैक्षिक सुधार न होने पर समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय कटकुसमा का निरीक्षण किया।
विद्यालय परिसर में पंचायत भवन के निर्माण पर रिपोर्ट तलब
सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लाहौरीनगर के परिसर में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा है। बीएसए ने पूछा है कि विद्यालय परिसर में पंचायत भवन का निर्माण किस सत्र से प्रारंभ हुआ और किस बीईओ द्वारा निर्माण के लिए अनुमति दी गई। बीएसए ने सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अभिभावक अपने बैंक खाते को लेन-देन कर रखें अपडेट
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूूलों के बच्चों को यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग खरीदने के लिए शासन द्वारा धनराशि दी जाएगी। डीबीटी के जरिए यह धनराशि बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि बैंक खाता अपडेट रखें और दो माह से लेनदेन नहीं किया है तो लेनदेन करके खाता सही कर लें। यदि बैंक खाते में आधार नहीं लगा है, तो आधार सीडेड करा लें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें