किसी तरह मामला शांत कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर मृतक छात्र के पिता अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक कुमुद गोविल सहित विपिन यादव व अंगद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया है।
माहौल न हो खराब, कई थानों की पुलिस रही तैनात
पोस्टमार्टम के बाद छात्र शिवांश का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीण जमा हो गए। परिजन काफी आक्राेशित थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची। एहतियातन धौरहरा, खमरिया व अन्य थानों की पुलिस भी गांव में तैनात कर दी गई। माहौल खराब न हो, इसके लिए पीएसी की तैनाती भी की गई। सीओ धौरहरा पीपी सिंह भी गांव पहुंचे और परिजनों से बात की। कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।