फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri : ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 11 Dec 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
तीन घंटे बाद निकाला जा सका ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। सोमवार तड़के ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामपाल (50) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से केबिन की बॉडी कटवाई। करीब तीन घंटे बाद चालक को निकाला जा सका। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन

ग्रामीण को बस ने कुचला 
निघासन में एक और हादसा हुआ। हरविंदर सिंह उम्र करीब 55 साल निवासी गंगानगर कोतवाली तिकुनिया अपने यहां से पीलीभीत गए थे, जहां से वह वापस आ रहे थे। कुछ सामान लेने के लिए बस से नीचे उतरे, तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह बस के नीचे जा गिरे। इसी बीच बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें