फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। भीरा रोड पर सोमवार को एक पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बाइक चालक ने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

हादसा पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे भीरा रोड पर फॉरेस्टो कैफे के पास हुआ। भीरा से मैलानी की ओर से आ रही एक पिकप सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार विक्रम पुत्र उदय प्रताप और अंकित पुत्र वीरेंद्र निवासी मुजहा थाना पलिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस तत्काल दोनों को बांकेगंज सीएचसी ले गई, लेकिन रास्ते में ही विक्रम की मौत हो गई।
वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार मैलानी के एक गांव में रिश्तेदारी में आए थे और वापस अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था विक्रम- हादसे में जान गंवाने वाला विक्रम तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन ने बताया कि विक्रम की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें