फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श विद्यालय के रूप में बनी बेहजम के प्राथमिक स्कूल बसारा पहचान

विज्ञापन
शैक्षणिक टूर पर लखनऊ गए बच्चे।
विज्ञापन
सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चुना गया, प्रधानाध्यापक की मेहनत रंग लाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक बेहजम का प्राथमिक विद्यालय बसारा बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए मजबूत नींव तैयार करने में लगा हुआ है। ग्रामीण परिवेश के इस विद्यालय के बच्चों को ऐसे संस्कार दिए जा रहे हैं जिससे वे जीवन की हर चुनौतियों का मुकाबला कर देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। प्रधानाध्यापक दीपक गुप्ता के प्रयास से इस विद्यालय का कायाकल्प किया गया। इसी आधार पर विद्यालय को सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चुना गया है।
बेहजम के बसारा प्राथमिक विद्यालय में सरकार से निर्धारित 19 पैरामीटर्स का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बेहतर पुस्तकालय, टीएलएम, खेल सामग्री, शुद्ध पेयजल, सबमर्सिबल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था है। इसी आधार पर विद्यालय को सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चुना गया है।
विज्ञापन

किचन गार्डन बना आकर्षण का केंद्र
विद्यालय का किचेन गार्डेन आकर्षण का केंद्र है, जिसमें देशी और जैविक खादों से उगाई गई हरी सब्जियां बच्चों के मध्यान्ह भोजन का न केवल स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें पौष्टिकता भी प्रदान करती है। स्कूल में पौधरोपण और बागवानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे बच्चों में भी बागवानी के प्रति रुचि बढ़ रही है। बच्चों को समय से मानक के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जाता है। मध्यान्ह भोजन में स्वच्छता और पौष्टिकता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चे भोजन मंत्र के उच्चारण के बाद भोजन शुरू करते हैं। बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिए सुबह की प्रार्थना के समय ही बच्चों को पीटी, योगाभ्यास और प्राणायाम कराया जाता है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने निजी खर्चे पर बच्चों को कराई लखनऊ की सैर
प्रधानाध्यापक दीपक गुप्ता द्वारा बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने और बाहरी दुनिया से परिचित कराने के लिए बच्चों को समय-समय पर लखनऊ के चिड़ियाघर और आंबेडकर पार्क का शैक्षिक भ्रमण कराने के साथ उन्हें जादू और सर्कस भी दिखाए गए हैं। शिक्षा में रोचकता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहती है। यहां अध्यापकों और अभिभावकों के बीच बेहतर सामंजस्य है। समय समय पर अध्यापक और अभिभावक मिलकर बच्चों की शिक्षा पर चर्चा कर जरूरत के अनुसार सुधार करते हैं। कुल मिलाकर प्राथमिक स्कूल बसारा में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें