फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों को ले कर ज्ञापन देने जाते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवपूजन पटेल की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें जातिगत जनगणना कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। ईवीएम के साथ लगने वाली पेपर ट्रेल से निकलने वाली पर्चियों का 100 प्रतिशत मिलान कराया जाए या फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। निजीकरण समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी उठाई गई। एनआरसी को डीएनए के आधार पर लागू करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। प्रदर्शन में मंजीत वर्मा, रामनरायन वर्मा, मनीराम, राकेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें