फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल बोझिया की बेटियां रहीं ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
बोझिया बा स्कूल वार्डेन को ट्राफी देते बीएसए।
विज्ञापन
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 15 कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बांकेगंज। जिले में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2021 में बांकेगंज ब्लॉक के बोझिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में खूब दम दिखाया। प्रतिभागी छात्राओं ने 15 अन्य बा स्कूलों की छात्राओं को पछाड़कर ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। बेटियों की इस प्रतिभा से न केवल खेल जगत से जुड़े लोग प्रभावित हुए, बल्कि स्कूल, गांव और अभिभावकों का भी मान बढ़ा है।
बाल क्रीड़ा और सांस्कृतिक समारोह में वार्डेन निशी पांडेय के निर्देशन में बांकेगंज ब्लॉक के बोझिया स्थित बा स्कूल की छात्राओं समेत जिले में संचालित अन्य 15 बा स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। बोझिया स्कूल की छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। इसमें स्कूल की छात्रा पलक 600 मीटर दौड़ और चक्र क्षेपण में प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचीकूद में दिव्यांशी तृतीय, बैंडमिंटन एकल में अस्मिता प्रथम, लंबी कूद में डॉली तृतीय और स्कूल टीम में शामिल छात्राओं ने वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार जीत दर्ज कराई और ओवरऑल चैंपियन बनीं। बीईओ जगन्नाथ यादव, वार्डेन निशी पांडेय और शिक्षिकाओं ने बालिकाओं के अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें