लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि एक अगस्त को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई थी, जिसका समय परिवर्तित होने के कारण कई छात्र-छात्राएं पेपर देने से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों को कानपुर विश्वविद्यालय ने दुबारा पेपर देने का मौका दिया है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।
प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राए 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। वहीं मुख्य परीक्षा के समय जिन छात्रों का पर्यावरण विषय का ऑनलाइन सब्मिशन व परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो सका था उन छात्रों को 250 रुपये के शुल्क के साथ आवेदन करना है। भुगतान ई चालान एवं पेमेंट गेटवे से करना होगा। वहीं जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा के समय आवेदन किया था उन्हें उक्त परीक्षा के रोल नंबर और विवरण के साथ नि:शुल्क आवेदन करना होगा।
प्राचार्य डॉ. डीएन मालपाणी ने बताया कि प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आवेदन आदि की जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर प्राइवेट, सिंगल सब्जेक्ट एक्जाम-2021 का अवलोकन करें।