फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू ने देखी पोषाहार वाटिका

विज्ञापन
लुकेपारा में लोगों से बात करतीं उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत धवरपुर के मजरा लुकेपारा पहुंचीं। वहां उन्होंने डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के साथ पोषण वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पोषण वाटिका में हरी, पोषक तत्वों से भरपूर रोहित बीजों से तैयार वाटिका देखी। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहजन के पौधे भी रोपित किए। दो गर्भवती मीनू और सीमा देवी की गोद भराई एवं छह माह की बालिका महक व राधा को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक बेहजम में सदस्य राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पोषण पंचायत की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव डीपीओ संजय कुमार निगम, बीडीओ शिखर श्रीवास्तव, सीडीपीओ लगभग डेढ़ सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं मौजूद रहीं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई
गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी आठ मामलों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न का शिकार कोई भी महिला व बालिका महिला जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निदान पा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें