फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने वाले हैं तीनों कृषि कानून : गौरव टिकैत

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के शिलान्यास पर मौजूद गौरव सिंह टिकैत।
विज्ञापन
मोहम्मदी/ पसगवां। युवा किसान नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। उन्होंने आह्वान किया कि किसान आंदोलन से जुड़ें और सड़कों पर उतरें।
विज्ञापन

चौधरी गौरव टिकैत मोहम्मदी के बबौरी में इलियास आजमी मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल (चैरिटेबल) के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। किसान नेता ने कहा कि किसान आंदोलन उन्हीं लोगों के खिलाफ है जो आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ थे।
पूर्व सांसद इलियास आजमी ने कहा कि गरीबों का सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा और स्वास्थ्य पर होता है। उनकी सोच है कि इन पर खर्च कम से कम हो अथवा न हो। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य में दिल्ली की प्रदेश सरकार की तारीफ की। उन्होंने कोरोना काल में आई स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या की चर्चा की। किसान नेता जितेंद्र सिंह, रामचंद्र कटियार, हास्य अभिनेता अन्नू अवस्थी कानपुर, अभिनेता शहबाज खान, अभिनेत्री मोनिका बेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें