फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के छात्र की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा अलीगंज गांव निवासी मुकीद (24) पुत्र हबीब लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार को घर आया था।
रविवार की सुबह जंगल की तरफ टहलने गया था। इस दौरान वह तालाब में लगी गुजरी निकालने लगा और गहरे पानी में डूबने लगा। किसी राहगीर की नजर पड़ी तो तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला गया। इस बीच वहां परिजन भी पहुंच गए। युवक की हालत गंभीर देखकर घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। उपचार शुरू हो पाता इससे पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सुंदरवल चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया युवक के तालाब में डूबने की मौखिक जानकारी मिली थी। कोई लिखित सूचना या तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
पसगवां। कोतवाली के ग्राम सभा सल्लिया के मजरा उदयपुर में शनिवार को लक्ष्मी (35) पत्नी शिवकुमार कमरे में फंदे पर लटकती मिली। पता चलते ही परिजन ने उसे उतारा और शाहजहांपुर ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले आए और उसके मायके बिचपरी थाना मोहम्मदी को सूचना दी। मायके से उसका भाई सुनील कुमार, पिता कोमल प्रसाद आदि ने वहां पहुंचकर पसगवां कोतवाली में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्ष्मी की शादी 12 साल पहले 2009 में हुई थी और उसके एक 6 माह की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें