फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला बाईपास पर धू धू कर जला ट्रक

विज्ञापन
ोला बाईपास पर ट्रक से उठती आग की लपटें - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर के नए बाईपास रोड पर भुसौरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक धू धू कर जलने लगा। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक में भरा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे नए बाईपास रोड पर लखीमपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में धुआं उठता देख भुसौरिया गांव के पास लोगों ने शोर मचाया। इस पर चालक ने ट्रक रोका और आग लगी देखकर घबरा गया।
चालक ने ट्रक मोड़ कर मैरिज लान के सामने खुले स्थान पर खड़ा कर दिया। ट्रक चालक और मैरिज लॉन मालिक राम सेवक वर्मा फौजी ने समरसेबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में भड़की आग के आगे कोशिश बेकार गई।
विज्ञापन

रामसेवक वर्मा ने घटना की सूचना गोला फायर स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक में भरे तांबे के बर्तन, बिजली का सामान, इलेक्ट्रिक उपकरण सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ट्रक चालक मुरादाबाद निवासी भूरा ने बताया कि ट्रक असदपुर मुरादाबाद निवासी शमशाद हुसैन का है। वह गाजियाबाद के प्रकाश ट्रांसपोर्ट कंपनी से माल भरकर सिनौली महाराजगंज नेपाल बॉर्डर जा रहा था। ट्रक चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें