गौरीफंटा। बृहस्पतिवार की शाम एक नेपाली युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बंगलूरू ले जाई जा रही युवती को गौरीफंटा बार्डर पर तैनात एसएसबी ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक और युवती को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
गौरीफंटा बार्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक कमानडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम धनगढ़ी नेपाल से गौरीफंटा की ओर एक युवक और एक युवती आते दिखे। दोनों को रोककर जवानों ने पूछताछ की। पता चला कि नेपाल से युवती को शादी का झांसा देकर युवक बंगलूरू ले जा रहा है। दोनों को गौरीफंटा एसएसबी कैंप पर लाया गया। युवक ने अपना नाम नरेश विक निवासी वार्ड नंबर सात सिलगढ़ी नेपाल बताया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवती ने बताया कि युवक उसे अपने साथ शादी करने के लिए बंगलूरू लेकर जा रहा है। नेपाल पुलिस ने दोनों को नेपाली संस्था शांति पुर्नस्थापना के सुपुर्द कर दिया है। संवाद