फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के आदेश को नकारा, नहीं भरा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नायब तहसीलदार के आदेश को नकारा, नहीं भरा सैंपल
खीर खराब निकलने पर नायब ने दिए थे सैंपल भरने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर चौराहा स्थित एक दुकान से मंगवाई गई खीर खराब निकलने पर नायब तहसीलदार ने तीन बार जिला अभिहित अधिकारी को फोन किया और सैंपल भरने के निर्देश दिए, लेकिन अभिहित अधिकारी ने नायब तहसीलदार के आदेश को हवा में उड़ाते हुए सैंपल नहीं भरवाए। अभिहित अधिकारी के इस कारनामे से दुकानदरों और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच गठजोड़ उजागर हो रहा है। नायब तहसीलदार ने जिला अभिहित अधिकारी को पत्र भेजकर जवाब मांगा है।
नायब तहसीलदार सदर डॉ. लाल कृष्ण ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी के अलावा चार अन्य लोग थे। उन्होंने खाने के लिए एक खीर और पांच पैक दरिया के मंगवाए थे। सदर चौराहा के पास स्थित एक दुकान से आई खीर के पैक को जब उन्होंने खोला तो उस पर फफूंदी जमा थी। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अमर वर्मा को मोबाइल पर कॉल किया और दुकान पर जाकर सैंपल भरने के निर्देश दिए। इसके बाद वह अतिक्रमण हटाने चले गए। वापस लौटे तो फोन किया तो अभिहित अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। तीन बार कॉल करने के बाद भी अभिहित अधिकारी ने सैंपल नहीं भरवाया। इससे अभिहित अधिकारी और दुकानकार की संलिप्तता उजागर हो रही है। उन्होंने बताया कि अभिहित अधिकारी को पत्र भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। इसकी लिखित सूचना डीएम को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले, अभिहित अधिकारी
अभिहित अधिकारी अमर वर्मा का कहना है कि नायब तहसीलदार ने बुधवार की शाम को फोन किया था। गुरुवार की दोपहर में इंस्पेक्टर आदित्य को सैंपल भरने के लिए भेजा गया है। जब उनसे पूछा गया कि बुधवार को ही क्यों नहीं भेजा गया? इस पर पहले तो उन्होंने शाम होने की बात कही फिर वह चुप्पी साध गए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें