फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में मनरेगा का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
26 एलकेएच 801 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करती सांसद रेखा वर्मा और प्रमुख
विज्ञापन



बीडीसी की बैठक में मनरेगा का बजट पारित

अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रेखा अरुण वर्मा ने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आह्वान किया है कि वे केंद्र और प्रदेश सरकारों की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए। योजनाओं से सही क्रियान्वयन से समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

सांसद पसगवां ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला कटियार की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने तय एजेंडे के अनुरूप अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर एतराज जताया। बैठक में एपीओ राजकुमार सिंह ने 12 करोड़ 73 लाख 52 हजार रुपये का मनरेगा के बजट का प्रस्ताव किया। इनमे लेवर बजट 436662 मानव दिवस शामिल हैं। बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजना के विषय में बताया। जे ई सतीश मौर्य ने निशुल्क बोरिंग योजना, पशु चिकित्सधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने पशुओं के टीकाकरण, शिक्षा विभाग के सतेंद्र बहादुर सिंह ने सर्व शिक्षा अभियान पर प्रकाश डाला। नवी शेर ने औरंगाबाद से कुकुरगोती तक पेंटेड मार्ग बनवाने की मांग की। बैठक में अनिल शुक्ल, संतोष चंद शुक्ल, सुशील गुप्ता आदि रहे। बीड़ीसी बैठक से पहले सांसद रेखा अरुण वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख उर्मिला कटियार ने ब्लॉक द्वारा नवनिर्मित और सौन्दर्यीकृत भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें