फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली में 13 शिकायतें आईं, केवल एक का निस्तारण

विज्ञापन
मितौली में बच्चों को अन्नप्रासन कराते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह।
विज्ञापन
डीएम बोले- शिकायतों के निस्तारण में अफसर न बरतें लापरवाही
विज्ञापन

मितौली। तहसील मितौली के सभागार में सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 13 शिकायतें आईं, जिनमें मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही न बरते।
यहां संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 07, विकास की 03, पुलिस की 02 और विद्युत विभाग की एक शिकायत आई। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह और एसडीएम विधेश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। यहां एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 13, पुलिस की चार, बिजली विभाग की एक, विकास व शिक्षा विभाग की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। कुल 20 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ तीन गर्भवती महिलाओं बबीता मौर्य, रिजवाना और रेनू की गोद भराई कराई। इसके साथ ही छह माह के चार बच्चों में में अभि, अहान, शिवा, हमैंद को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया।

28 शिकायतें आईं, निस्तारण किसी का नहीं हुआ
पलियाकलां। त्योहार की छुट्टियों के बाद सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 28 शिकायतें आईं, जिनमें निस्तारण किसी का में किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके से नहीं हो सका।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व व आपदा विभाग की 15, पुलिस की नौ, विकास विभाग की दो, पशु और विद्युत विभाग की एक-एक मिलाकर कुल 28 शिकायतें आईं। मगर इनमें निस्तारण किसी का नहीं किया जा सका। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरेंद्र नाथ वरूण, पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें