पलियाकलां। सरकार के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना में बकाया बिलों में सौ प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। जेई विद्यासागर ने बताया कि शासन के निर्देश पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिलों में सौ प्रतिशत ब्याज की छूट दी जा रही है। यह योजना एक जून से 30 जून तक लागू रहेगी।
इसमें एक लाख रुपये तक के बकाया उपभोक्ताओं को छह आसान किश्तों में व उससे अधिक के बकाया उपभोक्ताओं को बारह आसान किस्तों में सौ प्रतिशत सर चार्ज में छूट देने के साथ भुगतान करने का मौका दिया जा रहा है। संवाद