फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते शनिवार को हुई थी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
- ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सालिकपुर से सटकर एनएच-727 और रेलवे लाइन गुजरती है। गांव की तरफ पटरी पर तमाम लोग झोपड़ी व गुमटी डालकर चाय, पान समेत अन्य खाने-पीने की दुकान किए हैं। इसी जगह पर सालिकपुर गांव निवासी नरेश मुसहर कुछ माह पहले तक एक झोपड़ी में दुकान चलाते थे। कोरोना की वजह से दुकान बंद होने से धीरे-धीरे झोपड़ी ढह गई है। आरोप है कि शनिवार की सुबह नरेश की कब्जे वाली जमीन पर कैलाश ने गुमटी रख दिया। नरेश ने इसका विरोध किया तो दोनो में मारपीट हो गई। इस मारपीट में नरेश को गंभीर चोट लग गई। घायल नरेश को तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की भोर में नरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नरेश की पत्नी शोभा देवी ने ग्राम प्रधान सहित छह लोगों पर विवाद में शामिल होने और उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शोभा की तहरीर पर पुलिस ने सालिकपुर के ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध बलवा, गैर इरादतन हत्या, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना सीओ खड्डा ने शुरू कर दी है। इस संबंध में खड्डा के एसओ आरके यादव ने बताया कि कैलाश चौहान व सालिकपुर के ग्राम प्रधान रामभजु चौहान समेत छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन, बलवा, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें