फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे युवक पकड़े गए
विज्ञापन

जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव डिघवापट्टी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम घर जा रहे युवक का मोबाइल फोन छीनकर बाइक सवार तीन युवक भाग निकले। युवक ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। एक तो छुड़ाकर भाग निकला, लेकिन दो को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
डिघवापट्टी निवासी तैयब अंसारी देर शाम लाला गुरवलिया से घर जा रहे थे। गांव से कुछ पहले ही बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। इसके बाद तैयब ने शोर मचाया तो मौजूद लोगों ने दौड़कर धुनवलिया गांव के पास तीनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई दी। अंधेरे का फायदा उठाकर उनमें से एक युवक भाग गया। वह चोरी के मामलों में वांछित भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दोनों चोरों को मधुरिया पुलिस चौकी पर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्त ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें