फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Election Result: किसके सिर बंधेगा जीत का ताज, फैसला आज

Thu, 10 Mar 2022 08:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के लिए दो, इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट के लिए एक, वीपीपैड की स्लिप के लिए एक-एक काउंटर लगेगा।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल। साथ में मौजूद एसएसबी के ? - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के विधानसभा चुनाव में उतरे 91 प्रत्याशियों का तीन मार्च से ईवीएम में बंद भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना जैसे ही शुरू होगी, एक-एक कर चुनाव परिणाम आते जाएंगे। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 18 टेबल लगाए हैं। मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए, इसलिए प्रत्येक काउंटर पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जनपद की सात विधानसभा सीटों पडरौना (सदर), खड्डा, रामकोला (सुरक्षित), हाटा, कुशीनगर, फाजिलनगर और तमकुहीराज के अंतर्गत 13,87,968 पुरुष और 12,46,027 महिलाओं सहित 26,34,204 मतदाता हैं। इनमें से 7,13,359 पुरुष और 8,19,331 सहित कुल 15,32,696 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान प्रतिशत 68.07 प्रतिशत रहा।

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के लिए दो, इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट के लिए एक, वीपीपैड की स्लिप के लिए एक-एक काउंटर लगेगा। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन


29 से 33 चक्र में होगी मतगणना
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि अलग-अलग विधानसभा सीटों की मतगणना अलग-अलग चक्रों में होगी। 29 से 33 चक्र तक मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रमुख प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए पास जारी किया गया है। हर जगह सुरक्षा और निगरानी के कड़े प्रबंध हैं।

सुबह छह बजे पहुंच जाएंगे अधिकारी और कार्मिक
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसके पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। ऐसे में मतगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह छह बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मतगणना के दौरान किसी तरह की अशांति न हो, इसलिए जिला प्रशासन ने मतगणना के दिन सभी देसी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, ताड़ी आदि की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें