फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नहीं सुनी गई बात तो चंदा जुटाकर बनवा ली नाली

विज्ञापन
जगदीशपुरम कॉलोनी मे नाली की मरम्मत कराई गई। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जब नहीं सुनी गई बात तो चंदा जुटाकर बनवा ली नाली
विज्ञापन

जगदीशपुरम कॉलोनी में नाली टूटने से लोगों को हो रही थी परेशानी
पडरौना। नगर की जगदीशपुरम् कॉलोनी की क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत के लिए मोहल्लेेवासियों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से गुहार लगाई। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो चंदा जुटाकर नाली का निर्माण करा दिया। जबकि 15 दिन पहले मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए आई जेसीबी से नाली टूटी थी।
नाली टूटने से जलभराव की समस्या हो गई थी। मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। बेलवा चुंगी के पूरब बसी जगदीशपुरम् कॉलोनी में दो हजार से अधिक आबादी रहती है। लोगों का कहना है कि यह कॉलोनी वजूद में आने के बाद से उपेक्षा की शिकार है। नगरपालिका के अध्यक्ष ने कहा कि जो भी नाली और सड़कें टूटी हैं, उनकी सूची तैयार कराई गई है। कुछ जगहों पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

..
जन सहयोग से बना स्लैब
शहर के महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड में भी लोगों की समस्याओं पर जब सभासद और नगरपालिका के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने खुद ही नाली पर स्लैब डलवा दिया, ताकि आवागमन में किसी को परेशानी न हो।
..
बरसात में कॉलोनी की सड़क और नालियों की समस्या बढ़ जाती है। इसकी शिकायत नगरपालिका परिषद के जिम्मेदारों से करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होता है। इससे लोगों में नाराजगी है।
आनंद मिश्र, कॉलोनी निवासी
..
कॉलोनी में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे मोहल्ले की सड़क और नाली क्षतिग्रस्त हो गई। जिम्मेदारों के नहीं सुनने पर चंदा जुटाकर काम कराया जा रहा है।
रमेश दत्त तिवारी, कॉलोनी निवासी
...
यह कॉलोनी शुरू से उपेक्षा की शिकार है। नगर पालिका के अधिकारी यहां की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इससे आपस में चंदा जुटाकर काम कराना पड़ता है।
विज्ञापन

केपी सिंह, कॉलोनी निवासी
..
नगर पालिका परिषद केवल सफाई कर्मचारी भेज दिया जाता है। इसके अलावा कोई सुविधा नहीं मिलती है। लोग चंदा एकत्र करके अन्य कार्यों को करते हैं।
शम्भू त्रिपाठी, कॉलोनी निवासी
...
कोट
निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ काम पूर्ण हो चुके हैं। कुछ जगहों पर काम चल रहा है। नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। चंदा लगाकर निर्माण कार्य कराने की जानकारी नहीं है। यदि किसी को कोई समस्या है तो तत्काल अवगत कराए। समाधान कराया जाएगा।
विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें