फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुई लाइब्रेरी तो जुटने लगी विद्यार्थियों की भीड़

विज्ञापन
पडरौना नगर पालिका में बने लाइब्रेरी का जायजा लेते चेयरमैन मनीष जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हाईटेक हुई लाइब्रेरी तो जुटने लगी विद्यार्थियों की भीड़
विज्ञापन

नगरपालिका में बने पुस्तकालय में प्रतिदिन पहुंच रहे 100 से अधिक युवा
पडरौना (कुशीनगर)। पडरौना शहर के युवाओं के लिए नगरपालिका की पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है। पुरानी लाइब्रेरी को तोड़कर नगरपालिका परिषद कार्यालय में बनवाई गई नई लाइब्रेरी में एसी, मुफ्त इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा, शुद्ध व शीतल पेयजल तथा प्रतियोगी एवं धार्मिक पुस्तकें युवाओं को खूब भा रही हैं।
पहले जिस नगरपालिका की लाइब्रेरी (पुस्तकालय) में पाठक दिखा नहीं करते थे, मौजूदा समय में 100 से अधिक विद्यार्थी प्रतिदिन उसका लाभ उठा रहे हैं। नगरपालिका परिषद पडरौना के कार्यालय में प्रथम तल पर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की स्मृति में 10 सितंबर 2021 को बने इस पुस्तकालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। तैयारी करने वाले युुवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। वहीं कुछ धार्मिक पुस्तकें भी रखी गई हैं। इस वातानुकूलित पुस्कालय में मुफ्त इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा है, जहां छात्र मोबाइल फोन और लैपटॉप लाकर अपनी आवश्यकता की पाठ्य सामग्री इंटरनेट पर ढूंढकर पढ़ते हैं। आरामदायक कुर्सियां लगी हैं। यहां पीने के लिए आरओ का ठंडा पानी उपलब्ध है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी भी लगा हुआ है।
विज्ञापन

युवाओं की रुचि को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सुबह सात से रात आठ बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में इस पुस्तकालय को खोलने के लिए दो शिफ्टों का समय सुबह व शाम को निर्धारित किया गया था, लेकिन युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए अब इसका समय सुबह सात से रात आठ बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

...
शहर के युुवाओं के लिए अच्छी बात है कि तैयारी के लिए पुस्तक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। नगरपालिका के चेयरमैन ने युवाओं के लिए अच्छा कदम उठाया है।
शिंपू गुप्ता, जंगल विशुनपुरा
...
पुस्तकालय में तैयारी करने पर कोई सवाल फंसने पर आपस में चर्चा करके उसका उत्तर खोज लेते हैं। शहर में पुस्तकालय खोलने से युवाओं को लाभ पहुंच रहा है।
प्रतिभा जायसवाल, पडरौना
...
पुस्तकालय वातानुकूलित है। इससे पढ़ाई में मन भी लगता है। हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं।
राज जायसवाल, धर्मशाला रोड पडरौना
...
गर्मी का समय है। इसे देखते हुए नगरपालिका की ओर से आरओ मशीन लगाई गई है, जो ठंडा पानी देती है। मुफ्त इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है।
अनुज शर्मा, रामकोला रोड पडरौना
...
कोट
पुस्तकालय में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि यहां बैठकर पढ़ाई करते समय थकान न महसूस हो। प्रतिदिन पुस्तकालय का निरीक्षण भी करता हूं। इस समय 100 से अधिक युवा प्रतिदिन पुस्तकालय में आ रहे हैं। इनकी तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विनय जायसवाल, चेयरमैन, नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें