फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश के कारण गुल रही 100 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा और बारिश के कारण गुल रही 100 गांवों की बिजली
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बहाल हुई आपूर्ति
75 किलोमीटर दूर से मिलती है बिजली
जटहां बाजार(कुशीनगर)। सोमवार की देर शाम को तेज हवा और हल्की बारिश के बाद जरार और मनिकौरा फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों में बिजली गुल रही। पूरी रात उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा और जरार फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 75 किमी दूर राजापाकड़ बिजली घर से होती है। सोमवार की देर शाम तेज हवा के साथ बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन दोनों फीडरों में करीब 100 गांव शामिल हैं। उभोक्ताओं का कहना है कि एक तो 75 किलोमीटर दूर से बिजली की आपूर्ति होती है और जर्जर तारों से भी लगातार फाल्ट होता रहता है। कुबेरस्थान से आगे और राजापाकड़ बिजली घर के बीच में पेड़ और बांस अधिक संख्या में हैं। इसके अलावा 33 केवी का तार उन्हीं के बीच से गया है। जैसे ही हल्की हवा या बारिश होती है, फाल्ट की समस्या आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पूरी रात हम लोग ठीक से सो नहीं पाए। बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
नियाज अहमद अंसारी, पड़री पिपरपाती
...
दूरी और जर्जर तारों के कारण 33 केवी की लाइन में बार-बार फाल्ट की समस्या बनी रहती है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
रितेश गुप्त, मंसाछापर
...
गर्मी की शुरुआत से बिजली की गड़बड़ी शुरू हो जाती है। इसे सुधारने की जरूरत है। क्योंकि आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होती है।
सुधीर यादव, पकहां
...
75 किमी दूर से हम लोगों को बिजली मिलती है। इसलिए गड़बड़ी होना तय है। इस पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।
उदयभान मद्धेशिया, ग्राम प्रधान चिरगोड़ा
...
कोट
तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट की समस्या हुई थी। उसे मंगलवार सुबह ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जरूरत पड़ने पर पेड़ों की छटाई भी कराई जाती है।
दीपक कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें