फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार का चुनाव कराने पहुंचे अफसरों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार का चुनाव कराने पहुंचे अफसरों का विरोध
विज्ञापन

समउर बाजार। बिना पूर्व सूचना के कोटेदार का चुनाव कराने महुअवा देवरिया गांव में पहुंचे अधिकारियों को गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि बिना सूचना दिए ही अधिकारी चुनाव कराना चाहते हैं। लोगों ने कहा कि गांव के लोगों को सूचना देकर खुली बैठक में चुनाव किया जाए। विरोध को देखते हुए अधिकारियों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम सभा महुअवा देवरिया के ब्रजेश सिंह, फिरोज खान, रामसकल तिवारी, प्रयाग गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, शिवबालक कुशवाहा, मीर हसन अली ने कहा कि शुक्रवार को बिना किसी सूचना के गांव में ब्लॉक के अधिकारी पंचायत भवन पर पहुंचे और कोटेदार का चुनाव करने लगे। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो आपत्ति जताई। इससे दोनों पक्ष से नोकझोंक भी हुई। गांव के लोगों ने उच्चाधिकारियों को फोन कर पूरी बात बताई और नाराजगी जताते हुए सूचना देकर गांव में खुली बैठक करने और चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। इस दौरान काफी देर तक गांव में गहमागहमी बनी रही। इस संबंध में तमकुहीराज के बीडीओ विनीत यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें