फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पटेरा बुजुर्ग गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र को समय से खोलने की मांग की
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। पटेरहा बुजुर्ग गांव का आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने तथा पोषाहार वितरण न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने केंद्र समय से खोले जाने और पोषाहार वितरण कराने की मांग की। ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव के पप्पू, राधा किशुन, जितेंद्र, कमलेश, नितेश, मंकेश्वर, कुलदीप, वंशराज आदि ने आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर है। उनके पोषण और स्वास्थ्य के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटेरहा बुजुर्ग का आंगनबाड़ी केंद्र व संबंधित जिम्मेदार अपने दायित्व को लेकर गंभीर नहीं हैं। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र कभी नहीं खुलता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय का कहना है आंगनबाड़ी केंद्र की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें