फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की पिटाई का वीडियो वायरल तीन के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में कचरा फेंकने को लेकर विवाद, पीड़िता ने मारपीट और धमकी का लगाया आरोप
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव का मामला, 4 अक्तूबर की बताई जा रही है घटना
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके भसुर, भाभी और भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी रामनयन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
मठिया गांव निवासी सरिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बच्चे ने गली में बिस्कुट का पॉलीथीन फेंक दिया था। इसी बात को लेकर उनके भसुर रामनयन गुप्ता से विवाद हो गया। सरिता का आरोप है कि रामनयन गुप्ता गली का कचरा उनके घर की ओर फेंकने लगे। विरोध करने पर रामनयन गुप्ता, उनकी पत्नी सीमा देवी और बेटे अवित गुप्ता ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना चार अक्टूबर की बताई जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
तहरीर के मुताबिक, घटना के दौरान सरिता की बेटियां अमृता और अंजली भी मौके पर पहुंचीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे मां-बेटियों को चोटें आईं। सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके कपड़े फट गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उनके पति रामउग्रह गुप्ता विदेश में रहते हैं। वह अपनी तीन बेटियों अमृता, अंजली और सुहानी तथा करीब एक वर्षीय बेटे के साथ गांव में रहती हैं। सरिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद घर लौटने पर उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और दोबारा धमकी दी गई। कप्तानगंज थाना प्रभारी धीरेंद्र राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें