फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नैनो उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत, बढ़ेगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अथरहा गांव में रविवार को रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

मथौली। क्षेत्र के अथरहा गांव में रविवार को इफको की ओर से रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग, जैव उर्वरक, मिट्टी की जांच और पराली प्रबंधन की जानकारी देते हुए रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग कर खेती की लागत कम करने के लिए प्रेरित किया।
इफको के डीजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेती में नैनो उर्वरकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इनके उचित प्रयोग से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि गेहूं की बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को पांच मिलीलीटर नैनो डीएपी से उपचारित किया जा सकता है। इससे पारंपरिक डीएपी की खपत कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, एनपीके कंसोर्टिया, सागरिका और सल्फर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशिक पांडेय ने वेस्ट डीकंपोजर और जैव उर्वरकों की उपयोगिता बताई। इस दौरान अभिषेक दुबे, अंगद गिरी, ग्राम प्रधान मृत्युंजय कुमार, रामबदन सिंह, रामगोपाल सिंह, यमुना सागर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लालजी यादव, रामहर्ष कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें