फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडर-17 बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और देवरिया बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता, अंडर-14 बालक वर्ग में महराजगंज विजेता
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज और गोरखपुर की टीमें रहीं संयुक्त विजेता, अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर
मिठौरा। दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, चौक में रविवार को मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चारों जनपदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में महराजगंज की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज ओर गोरखपुर की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता का खिताब मिला। अंडर-17 बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीन आयु वर्ग में बालिका व बालिका वर्ग के कुल छह फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर को हराकर महराजगंज की टीम विजेता बनी। अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया जबकि देवरिया उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 बालिका वर्ग में देवरिया ने बाजी मारी और कुशीनगर उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में देवरिया विजेता व महराजगंज उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज और गोरखपुर की टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं। विजेता व उप विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, संघर्ष और खेल भावना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। इस मौके पर क्रीड़ा अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें