बाइक की टक्कर में दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित निर्भया टोले के पास सोमवार की देर रात दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दुुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
खोटही गांव के चैती टोला निवासी इस्लाम अंसारी (65) और घनश्याम गुप्ता (30) सोमवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। अभी निर्भया गांव के पास पहुंचे ही थे सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इससे इस्लाम और घनश्याम दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर खोटही पुलिस चौकी ले गई।