फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लगा जाम, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर लगा जाम, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- दोपहर ढाई बजे डीएम और एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंसी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मंगलवार को शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर रुक-रुककर कई बार जाम लगता रहा। बारिश में भी लोग भीगते रहे। जाम की हालत यह थी कि दिन के करीब ढाई बजे डीएम और एडीएम की गाड़ी के अलावा एंबुलेंस भी फंस गई। करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें जाम से निकलवाया।
रविवार और सोमवार दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत पडरौना शहर के सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालय खुले। दो दिन बाद कार्यालय खुलने से जिले के लोगों की भीड़ थी। इसके अलावा मंगलवार को शहर के सभी प्रमुख स्कूलों में पीईटी की परीक्षा भी थी। इसके चलते परीक्षार्थियों और उनके साथ आए परिजनों की अतिरिक्त भीड़ बढ़ गई थी। इसके चलते शहर के कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, कसया रोड, छावनी समेत अन्य सभी प्रमुख सड़कों पर सुबह से कई बार जाम लगता रहा। सुबह करीब 11 बजे हल्की बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन बारिश में फंसे लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। पीईटी परीक्षा की प्रथम पाली समाप्त होने पर जब परीक्षार्थी निकले तो शहर में जाम लग गया। पडरौना कोतवाली से लेकर छावनी स्थित तहसील गेट के आगे तक सुभाष चौक से बलुचहां चुंगी तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में फंसी गाड़ियां इन सड़कों पर दो घंटे से अधिक समय तक रेंगती हुई दिखीं। जाम से जल्दी निकलने के चक्कर में लोगों में हल्की नोकझोंक होती रही। अभी यातायात पुलिस और पुलिस कर्मी किसी तरह जाम में फंसे लोगों को निकाल ही रहे थे कि पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों की वजह से दोबारा सड़कों पर जाम लग गया। जाम की हालत यह थी करीब ढाई बजे से निरीक्षण से आ रहे डीएम एस. राजलिंगम और एडीएम विंध्यवासनी राय की गाड़ी भी फंस गई। काफी देर तक उनके गाड़ी का हूटर बजता रहा। फिर भील जाम में फंसी गाड़िया नहीं हटीं तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने करीब आधे घंटा तक प्रयास कर किसी तरह इन अधिकारियों की गाड़ी को जाम से निकलवाया। इसके बाद भी अन्य लोग जाम में काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई परमहंस ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख विद्यालयों में पीईटी की परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज से परीक्षार्थी आए थे। इसके अलावा दो दिन बाद सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुले थे। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव था। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सभी पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें