फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगनी गांव से नरवाजोत जानी वाली सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन मुश्किल
विज्ञापन

मरम्मत नहीं हुई तो मिल में गन्ना पहुंचाना होगा मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में दो दिन पहले लगातार हुई बारिश से जोगनी से नरवाजोत जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कई अन्य गांवों में भी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। क्षेत्र के किसानों को इस बात की चिंता है कि कि यदि गन्ना का पेराई सत्र शुरू होने से पहले इनकी मरम्मत नहीं हुई तो किसानों को अपना गन्ना चीनी मिल पर ले जाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से जोगनी से नरवाजोत जाने वाली सड़क पर पानी भर गया था। इस वजह से सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी तरह शिव टोला जाने वाली सड़क पर घुटने तक पानी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। यही नहीं नरवाटोला और जयपुर जाने वाली सड़क भी टूट गई है। इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, ध्रुव निषाद, केदार, व्यास, प्रभुनाथ यादव, पुष्कर गिरि, आदित्य यादव, उदयलाल वर्मा, आमोद दूबे सहित कई लोगों का कहना है कि अगले माह से सेवरही चीनी मिल चलने की संभावना है। इन्हीं रास्तों से गन्ना लदी गाड़ियों को किसान चीनी मिल तक ले जाते हैं। ऐसे में उन्हें चिंता सताने लगी है कि अगर चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू होने से पहले इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसानों अपना गन्ना भेजने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस क्षेत्र के लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत अविलंब कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें