फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में ले ली मासूमों की जान

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एडीजी, डीआईजी व पुलिस अधीक्षक। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में ले ली मासूमों की जान
विज्ञापन

गांव के ही तीन व्यक्तियों को पीड़ित परिवार ने बनाया है आरोपित
तीन लोगों को कसया थाने में लाकर पूछताछ कर रही है पुलिस
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में चार मासूमों की मौत से पूरा गांव अचंभित है। पुलिस ने मृतक तीन बच्चों के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, जहर देकर मारने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का मालूम पड़ रहा है।
इस गांव के रसगुल ने कसया थाने में तहरीर देकर पुरानी रंजिश में बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तरफ से तहरीर में बताया गया है कि सुबह गठरी में चार टॉफी और एक रुपये के नौ सिक्के बांधकर उनके दरवाजे पर फेंके गए थे, जिसे उनकी मां मुखिया देवी ने सुबह करीब 6:30 बजे दरवाजे पर झाड़ू लगाते समय पाया। उसे घर में रख दिया, जिसे खाने के बाद रसगुल के तीन बच्चे और उनकी बहन के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने इस घटना के लिए गांव के तीन व्यक्तियों को जिम्मेदार बताया है। तहरीर के आधार पर कसया थाने की पुलिस ने प्रेम, चाबस और बाला के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने, जहर देकर मारने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने इन आरोपों में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटनाक के बारे में कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। वहीं कसया थाने के एसओ एके उपाध्याय ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह लोग उनके पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें