फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 23 Mar 2022 04:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कुशीनगर में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस बीच उनका एक ट्रक से टक्कर हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के लबनिया में फोरलेन पर बाइक सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े। जिला मुख्यालय से लौट रही 108 नंबर की एंबुलेंस के चालक ने मानवता का परिचय देते हुए, दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीसरे घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए अन्य एंबुलेंस का बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के सरया खुर्द निवासी चिंटू गोस्वामी (24) अपने चाची मंजू गोस्वामी (40) और चचेरे भाई रोहित (22) को लेकर कसया की ओर जा रहे थे। अभी पटहेरवा थानाक्षेत्र के लबनिया झरही नदी के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक एक ट्रक के चपेट में आ गई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना होते ही वहां पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग अभी सोच विचार कर ही रहे थे तभी तरयासुजान पीएचसी के 108 नंबर एंबुलेंस के चालक विनोद यादव एवं ईएमटी जग्गू व मोहन एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल से लौट रहे थे। भीड़ देख कर जब गाड़ी रोका तो हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन


चालक, महिला मंजू देवी एवं चिंटू को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ मौके पर तीसरे घायल रोहित को एंबुलेंस की सुविधा मिलने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस शव का पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें