फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित तीन का पर्चा दाखिल

विज्ञापन
नामाकंन पत्र दाखिल करते अजय कुमार लल्लू। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अजय लल्लू व पीएन पाठक समेत तीन ने दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तमकुहीराज व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कुशीनगर से भरा पर्चा
पडरौना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अभिषेक त्रिपाठी ने किया नामांकन
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुहीराज सीट से और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने कुशीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी के साथ सांसद, पूर्व सांसद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार को सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर में लल्लू के साथ अनूप सिंह और प्रवीण कुमार कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचे। अजय कुमार लल्लू प्रस्तावक और सहयोगी के साथ नामांकन कक्ष में गए। उन्होंने तमकुहीराज विधानसभा सीट से आरओ सीएल सोनकर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

लल्लू के बाद भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने परिवार के साथ कसया के रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नामांकन के दौरान उनके साथ सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने आरओ वरुण कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, पडरौना नगर के लाजपत नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने पडरौना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने आरओ महातम सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

--
दूसरे दिन 55 पर्चे लिए गए
शनिवार को खड्डा विधानसभा सीट के लिए तीन, पडरौना के लिए आठ, तमकुहीराज के लिए 16 और फाजिलनगर के लिए छह पर्चे लिए गए। कुशीनगर विधानसभा सीट के लिए पांच, हाटा के लिए चार और रामकोला सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए पांच पर्चे लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें