बिहार पुलिस के तीन तमंचे के साथ एक को पकड़ा
खड्डा (कुशीनगर)। कस्बे से बिहार पुलिस ने तीन तमंचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बृहस्पतिवार को यूपी-बिहार को जोड़ने वाली धनहां-रतवल सड़क पर बनी पुलिस जिला बगहा के गंडक नदी थाना पुलिस ने एक टेंपो सवार संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से तीन तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रईस मियां के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इन असलहों को नेपाल बॉर्डर के पास के नरकटियागंज कस्बे के रहने वाले शंभू चौधरी को रतवल में किसी स्थान पर सौंपना था। बगहां पुलिस रइस मिया व शंभू चौधरी के आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ इस नेटवर्क के पीछे लोगों की तलाश में जुटी है। इसके अलावा इन हथियारों को कहां बनाया गया था। बगहा एसपी किरण गोरख जाधव का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।