फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

- जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को भी तीन पॉजिटिव केस पाए गए। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
संक्रमित मिले लोगों को होम आईसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि सोमवार को जो तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें लेकर अब कुल पांच एक्टिव पॉजिटिव केस हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 10,88,705 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है जिसमें से 15,622 लोग संक्रमित मिले हैं। 227 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15,390 स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को 594 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए जबकि 492 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 489 निगेटिव और तीन पॉजिटिव केस हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने तथा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
श्रमिकों के भरण-पोषण की प्रथम किस्त भेजने का हुआ सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड (ई-श्रम पोर्टल) पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सोमवार को भरण-पोषण भत्ता की प्रथम किस्त जारी की गई। कोविड महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन्हें एक हजार रुपये मुख्यमंत्री की तरफ से भेजा गया, जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट में भी किया गया। इस दौरान कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डीएम एस. राजलिंगम, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित कई कामगार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें