फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका लगवाने का किशोरों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
रामकृता इंटर कॉलेज तथा माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल पिपरा जटामपुर में 15 से 18 वर्ष की छात्राओं का ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगवाने का किशोरों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

- जिले में 256 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
- 15 से 18 वर्ष के किशोरों को लगाया गया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण के लिए किशोरों जबरदस्त उत्साह देखा गया। टीकाकरण केंद्रों पर इनकी भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे तक टीकाकरण चला। जनपद में कुल 256 केंद्रों पर 11241 किशोरों को टीका लगाया गया।
पडरौना में गायत्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय परिसर में बने टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया गया। मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने और मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी गई। जिला मुख्यालय स्थित एमसीएचस विंग में भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

रगड़गंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चंद्रौटा प्राथमिक विद्यालय में बने टीकाकरण केंद्र पर 15 से 18 साल के किशोरों में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखा गया। किशोरों ने पंक्ति में खड़े रहकर अपनी बारी आने के बाद टीका लगवाया। तमकुही विकास खंड के पुरैना कटेया में सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। यहां अनीस, विक्की गौड़, परवीन ने पहले ही पहुंचकर टीका लगवाया। यहां 200 डोज टीका आया था जिसमें से दोपहर एक बजे तक 60 किशोरों को टीका लगाया जा चुका था। स्वास्थ्यकर्मी सुशीला यादव, आशा, बबिता देवी, सीमा देवी तैनात थीं।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार इंटर कॉलेज जौरा बाजार में दोपहर दो बजे तक 150 से अधिक किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण हो चुका था। इनके अलावा 200 से अधिक किशोर-किशोरियां लाइन में खड़ी थीं। यहां भी टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। भीड़ को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा बाजार की टीम को भी यहां बुलाना पड़ा। क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा बाजार पर दिन के दो बजे तक केवल तीन किशोरों का ही टीकाकरण हो पाया था। टीकाकरण टीम में विमलावती देवी एएनएम, हेमलता सिंह एएनएम, मंजू सरोज एएनएम, कालिंदी देवी, रामछबीला वर्मा, अरविंद सिंह, ममता सिंह मौजूद थीं।
एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ताहिर अली ने बताया कि सोमवार को कुल 256 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार क्षेत्र के 24 केंद्रों पर कैंप लगाकर टीका लगाया गया। 600 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामकृता इंटर कॉलेज व माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल पिपरा जटामपुर में 128 किशोरों को टीका लगाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष तिवारी, निजामुद्दीन, राजबहादुर राय, भोला गिरी, राजेश पांडेय, मनोज चौधरी, विवेक, अनुष्का, अफजल, अजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें