फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Sun, 01 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। शुक्रवार की देर रात क्षेत्र के हाईवे पर डूमर भार गांव के सामने लग्जरी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात गोरखपुर की तरफ से एक लग्जरी कार तमकुही की तरफ जा रही थी। डूमर भार गांव के सामने बाइक आ गई। कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। एक ही बाइक सवार तीन लोग 45 वर्षीय कुबेर प्रसाद पुत्र जोखन, 46 वर्षीय दहाड़ी पुत्र मुस्तकिम और रामानंद 45 निवासी पंचदेवरी थाना कटेया जनपद गोपालगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में है। तहरीर मिलती है तो अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें