फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एड्स से बचाव के बारे दी जानकारी

Sun, 01 Dec 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं को एड्स से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एड्स से पीड़ित लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है। इस दिन समाज को एकजुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एड्स के बारे में जागरूकता ही उससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इस दौरान पवन मिश्रा, सुष्मिता राव, विक्की चौधरी, अर्चना तिवारी, इंदु कुशवाहा, गरिमा चौधरी, ममता शर्मा, संगीता चौरसिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें