वाहन चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/फाजिलनगर। पटहेरवा थाने की पुलिस ने दो कार के साथ तीन वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास चार मोबाइल, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने शुक्रवार को बताया कि पटहेरवा थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार की भोर में दो कारों को रोककर उनके कागजात मांगे तो उसमें मौजूद लोग नहीं दिखा सके। जब तलाशी ली गई तो प्रत्येक कार से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। चार मोबाइल भी बरामद हुआ। इनका नाम नंदकिशोर पाल निवासी बसडीला बुजुर्ग थाना तरयासुजान, राकेश कुमार निवासी मरार थाना मोरकाही जिला खगरिया (बिहार) और बमशंकर उर्फ पन्ना सिंह निवासी रहीमपुर थाना मुफसिल जिला खगरिया (बिहार) है। इनके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगे थे। किसी के पास वाहन का वैध कागजात नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों गाड़ियां चोरी की बताई। इनके पास से दो तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुआ।
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के खरदर पुल पर पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया। आरोपी काफी समय से फरार था। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के अमवा दुबे गांव निवासी सफीक अली पर पटहेरवा और हाटा कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज था। तुर्कपट्टी थाने में भी उसके ऊपर मारपीट से जुड़ा केस दर्ज था। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक देसी तमंचा, एक कारतूस भी बरामद हुआ है। संवाद