फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बहनोई के घर आई महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में बहनोई के घर आई महिला लापता
विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के पांडेय बरदहां गांव में आई थी महिला, पति ने दी तहरीर
रगड़गंज(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में बहनोई के घर शादी में तीन वर्षीय बेटी के साथ शामिल होने आई महिला लापता हो गई। वह तीन दिन पहले घर के लिए निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं। पति ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी बहनोई के घर शादी में शरीक होने आई थी। शुक्रवार को पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में पति ने बताया है कि शादी बीतने के बाद बहनोई ने पत्नी को बच्ची के साथ फाजिलनगर कस्बे में दस मई को घर जाने के लिए बस में बैठा दिया था, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंची है। उसका फोन भी बंद है। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला के मोबाइल फोन नंबर से उसके लोकेशन का पता लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें