फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने पुतला जलाकर स्वामी प्रसाद का किया विरोध

विज्ञापन
पटहेरिया में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाने के लिए एकत्र सपा कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सपाइयों ने पुतला जलाकर स्वामी प्रसाद का किया विरोध
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर बुधवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन्होंने ‘बाहरी भगाओ, स्थानीय लाओ’ का नारा लगाते हुए सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया।
सपा ने फाजिलनगर विधानसभा सीट से पडरौना के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी छा गई। शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से नाराज जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि डॉ. इरफान अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटहेरिया चौराहे पर प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय नेता को टिकट मिलना चाहिए। इस दौरान फिरोज अंसारी, बबलू अली गाजी, संतोष यादव, हरीश सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, बबलू खान, सरफरोज खान, विनीत कुमार, अहमद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव का कहना है कि विधायक व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पटहेरिया में पुतला जलाने की सूचना मिली है। फाजिलनगर के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को बुलाया गया है। उनसे पूछा जाएगा कि पार्टी के किन कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया है। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें