फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर बदमाशों ने मिनी ट्रक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को अगवा कर बदमाशों ने मिनी ट्रक को लूटा
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने रामकोला थाने में दी तहरीर, पुलिस और स्वॉट टीम हुई सक्रिय
रामकोला (कुशीनगर)। नोएडा के एक ट्रांसपोर्ट से पान मसाला, गुटखा और जर्दा लेकर आ रहे चालक को अगवा कर बदमाशों ने मिनी ट्रक को लूट लिया। ट्रक मालिक ने रामकोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा निवासी ट्रक मालिक सुजीत कुमार सिंह ने तहरीर में कहा है कि पान मसाला, गुटखा और जर्दा से भरा मिनी ट्रक 26 जनवरी को त्रिपुरा के लिए चला था। चालक हाटा से रास्ता बदलकर कप्तानगंज पहुंचा। वहां से बिहार जाने के लिए निकला। कोहरा ज्यादा होने के कारण चालक ने रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर मिनी ट्रक को खड़ा कर दिया। वहां बदमाशों ने चालक समेत माल कब्जे में ले लिया और बिहार ले गए। रास्ते में चालक को पीटकर उतार दिया। चालक का मोबाइल बंद होने की वजह से वह परेशान रहे। ट्रक चोरी होने की सूचना मिलने पर मालिक ने बुधवार को रामकोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद सुजीत कुमार सिंह की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। स्वॉट और रामकोला पुलिस ट्रक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें