फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। पनियहवा गंडक नदी रेल सह पुल के पास बुधवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय 15 वर्षीय किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा गंडक नदी रेल सह सड़क पुल के पास खड्डा थानाक्षेत्र के महदेवा गांव निवासी गोलू खेत जाने के लिए रेल लाइन पार कर रहा था। उसी समय बिहार की ओर से पनियहवा की तरफ आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। बढ़वलिया खुर्द गांव के पास बुधवार भोर में करीब तीन बजे एक युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बढ़वलिया खुर्द निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार जायसवाल के परिजनों के मुताबिक अजय शिवपुर-हरका मार्ग के किनारे बने मकान से सड़क पर निकले थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर का समय होने से सड़क पर कोई नहीं था। इसका लाभ लेते हुए वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अजय के पास जब तक परिवार के लोग पहुंचते, उससे पहले उसकी मौत हो गई। एसओ कुबेरस्थान डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें