फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की दृष्टि से आजमगढ़ जनपद को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिसके चलते इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है। परीक्षा के दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की भी कड़ी नजर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रस्तावित हैं। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल परीक्षा हाईस्कूल में 58611 और इंटर में 51922 परीक्षार्थी समेत कुल 110533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई है। जिले में बनाए गए 194 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी होगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील घोषित केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। वहीं उड़नदस्तों के माध्यम से औचक निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की योजना है।
वर्तमान समय में इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न होने पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने की भी तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें