फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बोदरवार तिनहवा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे भलुहा गांव के पास मोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरवा बावन निवासी कुलदीप चौहान 26, अपने गांव के ही डेबा शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र हीरा शर्मा को साथ में लेकर एक ही बाइक पर बृहस्पतिवार को देर शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुलकुला धाम गए थे। वहां आयोजित यज्ञ देखकर बृहस्पतिवार को रात करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों बोदरवार तिनहवा मार्ग से होते हुए अपने गांव वापस लौट रहे थे।
अभी भुलुहा गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी किसी ने इस दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें