फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरवा गांव में एसडीएम ने अदालत लगाकर मामले का किया निस्तारण

विज्ञापन
शेखपुरवा गांव में ग्राम अदालत लगाकर लंबित मामलों की सुनवाई करते एसडीएम अरविंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
शेखपुरवा गांव में एसडीएम ने अदालत लगाकर मामले का किया निस्तारण
विज्ञापन

कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा शेखपुरवा में करीब 29 वर्ष से चल रहे 5.14 एकड़ भूमि के विवादित मामले की सुनवाई के लिए सोमवार की एसडीएम ने कोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण किया। एसडीएम ने पक्षकारों से सुनवाई के बाद गांव के लोगों का भी बयान दर्ज किया। इसके अलावा मौके का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत इस विवादित जमीन का निर्णय ग्राम सभा के पक्ष में सुनाते हुए राजस्व अभिलेखों में पुन: ग्राम सभा का नाम दर्ज करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि शेखपुरवा गांव में 5.14 एकड़ जमीन सार्वजनिक भूमि के रूप में दर्ज थी। बाद में उस पर एक व्यक्ति ने अपना नाम दर्ज करा लिया था। ग्राम प्रधान कमलावती देवी तथा कुछ अन्य लोगों ने इसके खिलाफ वाद दाखिल किया था। इस विवादित भूमि पर ही कोर्ट लगाकर जनहित एवं लोकहित को ध्यान में रखकर मामले की सुनवाई की गई। राजस्व अभिलेख में इस जमीन पर दर्ज व्यक्ति विशेष का नाम हटाकर पुन: ग्राम सभा का नाम दर्ज करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें