फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरौलीदान, तमकुहीराज सडक निर्माण की मांग को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्का जाम करने पर सपाई गिरफ्तार
विज्ञापन

10वें दिन सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे से अहिरौलीदान के लिए सड़क निर्माण की मांग को चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल के बगल में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज ने लोगों को समझाया, नहीं मानने पर नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बदहाल हो चुके तमकुहीराज-अहिरौलीदान सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी की अगुवाई में 14 अगस्त से भुलिया बाजार में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को मोहन तिवारी के धरनास्थल से कुछ ही दूरी पर सपा नेता मधुर श्याम राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज-अहिरौलीदान सड़क को जाम कर दिया। काफी देर तक सड़क पर बैठे रहने के बाद मौके पर एसडीएम एआर फारुकी, तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं से सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन कार्यकर्ता सड़क खाली करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पीएसी के जवानों को बुलाकर सपा कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया। देर शाम वहां से उन्हें जेल भेजने की तैैयारी चल रही थी। वहीं, मोहन तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों की ओर से चल रहा धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बाबत तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि सपा कार्यकर्ता सड़क जाम किए थे। प्रदर्शन के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी। इस वजह से सपा के दस कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया। एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी ने उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा था, वह लोग या तो बिना शर्त छोड़ने या फिर जेल भेजने की मांग करने लगे। उनमें एक व्यक्ति की तबियत खराब होने की वजह से घर भेज दिया गया, जबकि नौ लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजे गए नौ सपा कार्यकर्ता
सपा विधानसभा प्रभारी मधुर श्याम राय, जाकिर हुसैन, गोरख निषाद, बबलू अली गाजी, अवध कुशवाहा, आनंद यादव, सुधीर, अर्जुन किशोर शाही और गुड्डू त्यागी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें