फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के चपरहट गांव का रहने वाला था किशन
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सुबुधिया गांव के पास बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। सोमवार देर रात हुई दुर्घटना में युवक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। उसकी पहचान गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के चपरहट गांव निवासी 19 वर्षीय किशन पासवान के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किशन बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के सुबुधिया गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर जुटे लोगों को घायल युवक ने किसी तरह घर का पता बताया। अभी लोग उसे अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे कि उनसे दम तोड़ दिया। अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें