फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत कराए जाएंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर होंगी सड़कें, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में 45.53 करोड़ रुपये होंगे खर्च
प्राथमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुधारी जाएगी दशा
पुलिस चौकी निर्माण से लेकर बाढ़ नियंत्रण दस्ते के लिए बनेंगे बैरक
राकेश कुमार गौंड़
कुशीनगर। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, उद्योग और सुरक्षा की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन्हें बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, नेडा के जरिए सोलर लाइट तो मत्स्य पालन के जरिए भी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी कर ली गई है। इन कार्यों के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में 45 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस वित्तीय वर्ष में यदि कोशिश साकार हो जाती है तो सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की अनेक समस्याएं हल हो जाएंगी। जनपद की तीन तहसीलें बिहार से जुड़ती हैं, जिनमें खड्डा, पडरौना और तमकुहीराज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कप्तानगंज और हाटा तहसील क्षेत्र गोरखपुर से सटे हैं। इसके अलावा हाटा, तमकुहीराज के कुछ हिस्से तथा कसया तहसील क्षेत्र देवरिया से जुड़ता है। जनपद के इन सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विकासपरक कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने कार्ययोजना बना ली है। इन क्षेत्रों में जो कार्य कराए जाने हैं, उनमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 2139.76 लाख की लागत से आठ सीसी रोड एवं खड़ंजा निर्माण कार्य, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 318.92 लाख से पांच स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, आवासीय भवन, मोबाइल डिस्पेंसरी एवं सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय उपकरण मसलन, एक्सरे मशीन, जेनरेटर, ब्लड एनलाइजर मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदा जाना शामिल है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत 103.90 लाख से पांच प्राथमिक विद्यालयों में टायलेट, स्टॉफ रूम, स्टोर रूम और चबूतरा का निर्माण कराया जाना है। इसी तरह कुछ अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए डीएम की तरफ से कार्ययोजना बनाकर प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया है। संवाद
इन विभागों के अंतर्गत भी कराए जाएंगे कार्य
स्वच्छ पेयजल की 12 परियोजनाओं पर 185.40 लाख रुपये तो एक समूह के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 154.11 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए जाने हैं। इसमें समूह गठन, आटा मशीन, मसाला उद्योग, बेंत फर्नीचर, सेनेट्री नैपकिन मशीन आदि के कार्य के लिए 60 फीट चौड़ा और 100 फीट लंबे भवन का निर्माण कराया जाएगा। पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत जनपद में 18 जगह इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, अंत्येष्टि स्थल, विवाह भवन एवं चबूतरे का निर्माण, नेडा से 1478 जगह सोलर पैक, मत्स्य विभाग से पांच स्थानों पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत बाइक विथ आइसबॉक्स, साइकिल विथ आइसबॉक्स, जिंदा मछली विक्रय केंद्र, मत्स्य आखेट और लघु फिश फीड मिल की स्थापना करने की योजना है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग भी शामिल है कार्ययोजना में
सीमावर्ती क्षेत्र में 77.25 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर पुलिस चौकी भवन, संतरी पोस्ट का निर्माण और राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) के 100 व्यक्तियों के लिए दो बैरकों का निर्माण भी कराया जाएगा।
खड्डा तहसील की समस्याओं के बारे में जिलास्तरीय बैठकों में अवगत कराया जाता है। इसकी देन है कि इस वित्तीय वर्ष में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 45.53 करोड़ से अधिक की कार्ययोजना बनी है।
विज्ञापन

जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक खड्डा
जनपदी के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य कई कार्य बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम में शामिल किए हैं। इनमें महराजगंज से कुशीनगर को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क, कई जर्जर स्कूल और प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों के आवास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए बैरक आदि शामिल हैं। इन कार्यों पर 45.53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें